



भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

घटना के अनुसार, पवन राम, जो केला बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, से उसकी पत्नी पूजा देवी ने पैसों की मांग की। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद के दौरान पवन राम ने पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया।
थप्पड़ लगने के बाद आक्रोश में आकर पूजा देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति गंभीर होने पर पवन राम तुरंत उन्हें सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लेकर पहुँचे। रेफरल अस्पताल से हालत नाजुक देखते हुए Doctors ने पूजा देवी को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा देवी की मौत हो गई। इस घटना से परिवारजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

















