



भागलपुर प्रमंडलीय सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर नागेंद्र कुमार गुप्ता ने की। क्षेत्र के कई वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक खास बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मीडिया जगत की चुनौतियों, निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका तथा डिजिटल युग में पत्रकारों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राजीव सिद्धार्थ, दिलीप कुमार, प्रवीण झा, विकास सिंह, विजय सिंह, शंभू भगत, श्यामानंद सिंह, मोहम्मद साकिब, आलोक झा, आदित्य झा, मनोज कुमार गुप्ता, नवनीश मिश्रा, इमामुद्दीन समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
डिप्टी डायरेक्टर नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता की स्वतंत्रता और उसकी गरिमा का प्रतीक है। उन्होंने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। मीडिया जगत को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

















