5
(2)

नवगछिया ।
15 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का अवैध हथियार के साथ वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हुआ। मामला सामने आते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल वीडियो का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी नीतिश कुमार, पिता बबलू यादव के रूप में की गई।

सत्यापन के आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 249/25, धारा 25(9) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नीतिश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखना और उसे सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करना एक दंडनीय अपराध है। नवगछिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे कार्यों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: