5
(1)

भागलपुर के व्यस्त वरायटी चौक के पास रविवार को बाइक लगाने को लेकर दो युवकों और एक बुजुर्ग के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को ईंट से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वहां मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही।

जानकारी के अनुसार, शाह मार्केट में लगने वाले कपड़ों के मेले के कारण इलाके में इन दिनों अच्छी-खासी भीड़ रहती है। इसी भीड़ के बीच एक बुजुर्ग अपनी बाइक लेकर मार्केट में प्रवेश कर गए। इसी दौरान उनकी बाइक एक युवक के पैर में हल्के से लग गई। विरोध जताने पर कहा जा रहा है कि बुजुर्ग ने गुस्से में अपना हेलमेट उठाकर युवक को मार दिया।

इसके बाद दोनों युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने पास में पड़ी ईंट से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने लगातार तीन बार बुजुर्ग के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास खड़े लोग घटना देख रहे थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

शाह मार्केट और उसके आसपास खलीफाबाग चौक से लेकर कोतवाली चौक तक इन दिनों भीड़ काफी बढ़ जाती है। कपड़ों के मेले के चलते बाजार में जगह-जगह जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था चुस्त न होने के कारण ट्रैफिक नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ चुका है और आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: