5
(2)

नवगछिया। नवगछिया स्टेशन से पूरब रैक पॉइंट और जख बाबा स्थान के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक पूरी तरह नग्न था और उसके मलद्वार से खून निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत जीआरपी को दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठाकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सकों और पुलिस के अनुसार युवक आसामी भाषा में बोल रहा था, जिसके कारण उससे पूछताछ में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। वह यह भी नहीं बता पा रहा था कि वह कहाँ का रहने वाला है, कहाँ से आया या कहाँ जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि वह किसी ट्रेन से असम की ओर से आ रहा था और ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी तरह ट्रेन से गिर गया होगा। लेकिन वह नग्न अवस्था में कैसे पहुंचा, उसके कपड़े कैसे उतरे, और उसकी स्थिति इतनी दयनीय कैसे हुई—यह सब अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: