5
(1)

भागलपुर शहर इन दिनों भारी जाम की समस्या से जूझ रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार लगने वाला जाम आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। रोजाना घंटों तक सड़क पर फंसे रहने से कार्यालय जाने वाले लोग, छात्र और व्यापारी सभी प्रभावित हो रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। डीएम ने बताया कि बुधवार को यातायात डीएसपी के साथ जाम की समस्या को लेकर विस्तृत बातचीत हुई है।

डीएम ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव की वजह से शहर में पुलिस बल की कमी हो गई थी, जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। अब चुनाव समाप्त हो चुका है, इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी पुलिसकर्मियों और ट्रैफिक जवानों को तुरंत अपनी-अपनी ड्यूटी पर सख्ती से तैनात रहने का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

जिलाधिकारी ने आशा जताई कि पुलिस बल की संख्या बढ़ने से शहर में जाम की गंभीर स्थिति में जल्द सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: