5
(1)

भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें जुगाड़ गाड़ी की तेज रफ्तार टक्कर से 23 वर्षीय युवक शुभम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, जबकि मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, शुभम रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। वह चंडिका स्थान की ओर घूमने गए थे और लौटते समय अचानक एक तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सनोखर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद शुभम के घर में मातम छा गया है। परिजन लगातार बेसुध होकर रो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस हादसे को चालक की लापरवाही बताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जुगाड़ गाड़ियों का बेधड़क संचालन अक्सर हादसों की वजह बनता रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जुगाड़ गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है। यह दर्दनाक हादसा फिर से यह सवाल खड़ा करता है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न होने का खामियाजा कब तक निर्दोष लोग अपनी जान देकर भुगतते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: