5
(1)

भागलपुर : खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन कटिहार के संयुक्त तत्वाधान में कटिहार में आयोजित अंतर प्रमंडल बालक खो-खो प्रतियोगिता (यू/14, यू/17 व यू/19) 20 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में भागलपुर प्रमंडल की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में विजेता का स्थान हासिल किया।

यू/17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में भागलपुर प्रमंडल की टीम ने सारण प्रमंडल को एक पाली और 11 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं यू/19 वर्ग में भी भागलपुर ने दमदार खेल दिखाते हुए मुंगेर प्रमंडल को एक पाली और 4 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

यू/14 बालक वर्ग के फाइनल में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल दो बार टाई होने के बाद निर्णायक परिणाम में भागलपुर टीम को मुंगेर प्रमंडल से 2 अंकों से पराजय का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता रही।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान धीरज, विशाल, आयुष, लक्ष्मण और मानस कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया। टीम के शानदार प्रदर्शन पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: