5
(1)

भागलपुर : अमर शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर के कारा अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित पालना घर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था और संचालित सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया।

अधीक्षक ने पालना घर में मौजूद स्टाफ से बातचीत कर बच्चों की देखभाल से जुड़े मानकों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रजिस्टर, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन और रिकॉर्ड रखरखाव की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता पाई गई, जिस पर अधीक्षक ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अमित कुमार ने कहा कि पालना घर जैसे संस्थान अत्यंत संवेदनशील होते हैं, जहाँ बच्चों की सुरक्षा और देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए यहां की व्यवस्था मजबूत और पूरी तरह मानक के अनुरूप रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किए जाएं और साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों को समय पर पोषणयुक्त भोजन, उचित देखभाल एवं सुरक्षित वातावरण मिले। अधीक्षक ने आगामी दिनों में पुनः निरीक्षण कर सुधार की प्रगति की समीक्षा करने की बात कही।

औचक निरीक्षण के बाद पूरे परिसर में उपस्थित कर्मियों को आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: