5
(2)

नवगछिया : ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों का खूब मनोरंजन किया। पूरे परिसर में उत्साह, संगीत और सांस्कृतिक रंगों का ऐसा संगम दिखाई दिया कि हर कोई कार्यक्रम की सराहना करता नजर आया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जी एस न्यूज़ के संपादक बरूण बाबुल ने कई मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उनके साथ विकास म्यूज़िक टीम ने उत्कृष्ट सहयोग दिया, जिससे पूरा वातावरण संगीत की धुनों से गूंज उठा और कार्यक्रम और भी शानदार बन गया।

विद्यालय की वर्ग आठ, नौ और दस की छात्राएँ भारतीय पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर गुरुजनों और अभिभावकों के स्वागत में तैनात थीं। आगंतुकों का स्वागत फूल-अक्षत और चंदन लगाकर किया गया, जिससे पूरे समारोह में भारतीय संस्कृति की गरिमा झलक उठी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गणेश वंदना, बालगीत, पारंपरिक झिझिया नृत्य, “घर मोरे परदेसिया” पर रिकॉर्डिंग नृत्य तथा “नच बलिए” रिकार्डिंग नृत्य शामिल थे। सभी प्रस्तुतियों में बच्चों की लगन, अभ्यास और प्रतिभा साफ झलक रही थी। हर प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कुल मिलाकर, कार्यक्रम का हर क्षण आकर्षक और यादगार रहा तथा विद्यालय परिसर आनंद और उल्लास से भर उठा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: