5
(1)

भागलपुर नगर निगम द्वारा मंगलवार को खलीफाबाग चौक से वैरायटी चौक तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का प्रभाव कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया। निगम के अतिक्रमण दस्ता ने सड़क और फुटपाथों पर कब्जा जमाकर दुकानदारी कर रहे लोगों को हटाया, कई को चेतावनी दी और कुछ से जुर्माना भी वसूला। पूरे अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर असगर अली कर रहे थे।

नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है और जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि शहर के हर उस क्षेत्र में नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा, जहां अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलती है। दुकानदारों को साफ चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि अभियान समाप्त होने के मात्र 30 मिनट बाद ही दुकानदारों ने दोबारा सड़क पर कब्जा जमा लिया। दोपहर 2 बजे अभियान चला था और 2 बजकर 30 मिनट तक डीएन सिंह रोड पर फिर से ठेले-खोमचे लग चुके थे, मानो नगर निगम की कार्रवाई को खुली चुनौती दी गई हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की यह कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है, क्योंकि अतिक्रमण हटते ही तुरंत वापस लौट आता है। उन्होंने मांग की कि ऐसे अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए सख्त और स्थायी व्यवस्था लागू की जाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: