5
(1)

भागलपुर नवगछिया एनएच 31 गुदरिया के पास सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी नीरज कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

नीरज के चाचा ने बताया कि सोमवार शाम नीरज अपने दोस्त के साथ बाइक से घर से निकला था। कुछ ही देर बाद परिवार को फोन पर सूचना मिली कि नीरज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। परिजन अस्पताल के लिए रवाना होने की तैयारी ही कर रहे थे कि दोबारा सूचना मिली कि नीरज को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक नीरज बढ़ई मिस्त्री का काम करता था और इसी महीने 7 नवंबर को उसकी शादी हुई थी। महज 18 दिन पहले जीवन की नई शुरुआत करने वाले नीरज की मौत से पूरा गांव शोकाकुल है।

नीरज का घायल दोस्त इलाजरत है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: