5
(1)

भागलपुर। एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को व्याख्यान सह पोस्टर प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर तथा मुख्य अतिथि टीएमबीयू के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व हेड प्रो. विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. विजय कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सशक्त संविधान है। उन्होंने कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाओं में गिरावट आई है। संवैधानिक ढाँचों पर प्रहार और इसका दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का विषय बन गया है। राजनीति में नैतिकता और मूल्य आधारित व्यवहार तेजी से कम होते जा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने कहा कि नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों का प्रसार और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय भारतीय संविधान की आधारशिला है। संविधान राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति की मजबूत नींव है।

मुख्य वक्ता टीएनबी कॉलेज, भागलपुर के इतिहास विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवि शंकर कुमार चौधरी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान देश की सांस्कृतिक धरोहर, एकता और अखंडता का प्रतीक है।

भाषण प्रतियोगिता में अन्नु मल्लिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशी सिंह और सोनाली ने संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि गुनगुन प्रिया एवं ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
पोस्टर प्रेजेंटेशन में आसमा रफी प्रथम, माही राज द्वितीय और रोशनी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग की डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. मधु कुमारी और डॉ. हिमांशु शेखर शामिल थे।

कार्यक्रम में लगभग सवा सौ से अधिक छात्राओं की सहभागिता रही।
धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ईशा स्मिता ने किया।
मंच संचालन स्नातक सेमेस्टर-1 की छात्रा स्नेहा कुमारी और आशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विभाग की शिक्षिका डॉ. सुनीता सिन्हा, प्रो. ईशा स्मिता सहित बीबी आफरीन, बीबी आलिया, सोनाली, सृष्टि आदि छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: