5
(1)

भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा बुधवार को सुल्तानगंज थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर और सभी विभागों का विस्तार से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में दर्ज सभी लंबित कांडों की फाइलों को बारीकी से देखा और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार और पुलिस टीम को दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान सिटी एसपी ने सुल्तानगंज बाजार तथा मुख्य मार्गों पर लगने वाले लगातार जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने और जाम के स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने का आदेश दिया।

सिटी एसपी ने सुल्तानगंज बालू घाटों पर हो रहे अवैध बालू उठाव पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और बालू घाटों की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के अंत में सिटी एसपी ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: