5
(1)

भागलपुर। 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नवीनगर, भागलपुर में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप (21-30 नवंबर 2025) में आज ARO की विशेष क्लास का आयोजन किया गया। इस सत्र में कटिहार डायरेक्टरेट के कर्नल आरके नरवाल ने कैडेट्स को सेना में भर्ती के विविध तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कर्नल आरके नरवाल ने कैडेट्स को अग्निवीर स्कीम, NDA, CDS और TES जैसी भर्ती प्रक्रियाओं में तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में समझाया। उन्होंने फायरिंग ट्रेनिंग, रेंज फायरिंग और लक्ष्य शूटिंग तकनीकों का अभ्यास कराते हुए नेतृत्व और टीमवर्क को बढ़ाने के लिए लेडरशिप ड्राइव पर जोर दिया।

इसके साथ ही NCC कैडेट्स को मिलने वाले विभिन्न लाभों पर भी प्रकाश डाला गया, जिनमें सेना में 5-10 प्रतिशत छूट, NCC ‘B’/’C’ सर्टिफिकेट के आधार पर SSB इंटरव्यू में एक स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना, पैरा-जंपिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर ट्रेनिंग, साथ ही स्कॉलरशिप और कैंप में फ्री ट्रेनिंग शामिल हैं।

ARO की क्लास के बाद ANO मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन के साथ 15 ANOs और 11 CTOs शामिल हुए। मीटिंग में अगले कैंप की तैयारी, स्वास्थ्य कैंप, फिटनेस ड्राइव, मानसिक स्वास्थ्य सेमिनार, नए छात्रों को जोड़ने की प्रक्रिया और अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र सेवा पर विशेष निर्देश दिए गए।

इस प्रशिक्षण कैंप का उद्देश्य कैडेट्स में सेना के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: