5
(2)

भागलपुर की फूलन कुमारी ने कहा—इस राशि ने हमें आत्मनिर्भर बनाया

भागलपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को राज्यभर की लगभग 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹10,000 की सहायता राशि भेजी गई। इस योजना का लाभ भागलपुर जिले की करीब 10,000 महिलाओं को भी मिला।

जिला समीक्षा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर की जीविका दीदी फूलन कुमारी से सीधा संवाद भी किया।

फूलन कुमारी ने मुख्यमंत्री से बातचीत में बताया कि इस सहायता राशि ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को सम्मान और अवसर कम मिलते थे, लेकिन मुख्यमंत्री की इस पहल ने उनके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगाया है। फूलन ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने अपने गांव में कपड़ों की दुकान खोली है, जिससे उन्हें प्रतिदिन 200–300 रुपये की आय हो रही है। उनके अनुसार, यह योजना न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: