5
(1)

नवगछिया। सूबे के प्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकन्दपुर, नवगछिया में ‘कौन बनेगा चैंपियन-2’ प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम में कक्षा केजी से पाँचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने 23 नवंबर को हॉट सीट पर गेम खेला था। वहीं कक्षा 6 से 10 तक के चयनित छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर केबीसी हॉट सीट गेम खिलाया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अलग-अलग राशि जीती। कक्षा 9 की छात्रा स्नेहा प्रकाश ने 11,000 रुपये जीतकर ‘कौन बनेगा चैंपियन-2’ का विजेता खिताब अपने नाम किया। दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने हॉट सीट पर बैठकर अपना ज्ञान और बुद्धि का शानदार प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि यह पूरा कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा जी एस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल द्वारा तैयार की गई। इस आयोजन में लगभग सात सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें तीन परीक्षाओं से गुजरना पड़ा।

पहली परीक्षा ‘येलो कार्ड’ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई। इसमें सफल विद्यार्थियों ने ‘ग्रीन कार्ड’ के लिए आवेदन किया। ग्रीन कार्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं ने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड में हिस्सा लिया। अंततः लगभग साठ छात्र-छात्राएँ हॉट सीट के लिए चयनित हुए।

ज्ञान, प्रतिस्पर्धा और उत्साह से भरपूर यह कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: