5
(1)

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ धाम मंदिर में 29 नवंबर को एक दिवसीय 21वां वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पूजा समिति ने कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रबंधों की पुष्टि कर दी है।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक पूजनोत्सव के अवसर पर शनिवार की सुबह सुंदरी पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की मुख्य पुजारिन ने बताया कि पूजा के दौरान बाबा गणिनाथ जी को उजले फल, फूल तथा मिष्ठान अर्पित किए जाते हैं। सच्चे मन से की गई पूजा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

मंदिर के गर्भगृह से लेकर पूजा पंडाल तक पंखा, पेयजल, प्रकाश तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए रात्रि विश्राम तथा भोजन-पानी की व्यवस्था भी की गई है।

पूजनोत्सव में वैशाली, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, जमालपुर, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। कार्यक्रम में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक तथा बिहार सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पूजा समिति की ओर से वालंटियर तैनात किए जाएंगे तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा। रात में भक्ति संगीत और माँ जागरण का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।

पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, कोषाध्यक्ष महेश साह, युवाध्यक्ष विनोद कुमार, युवा सचिव प्रिंस कुमार, महिला अध्यक्ष रेणु देवी, सूचना मंत्री परशुराम साह, संयोजक शंकर प्रसाद साह और राजकुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस वर्ष का 21वां वार्षिक पूजनोत्सव ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

प्रातः 8:30 बजे : सुंदरी पूजन

11:30 बजे : शोभा यात्रा

1:30 बजे : झंडोतोलन

2:00 बजे : खुला अधिवेशन एवं कार्यक्रम का उद्घाटन

शाम 5:00 से 7:00 बजे : बाल प्रतियोगिता एवं झांकी

रात्रि 8:00 बजे से : भक्ति जागरण एवं झांकी कार्यक्रम

पूरे मेला क्षेत्र की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: