5
(2)

नवगछिया : भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने आज बिहार विधानसभा में विधिवत शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने जनता द्वारा प्रदत्त प्रेम और विश्वास को गर्व के साथ-साथ एक गंभीर जिम्मेदारी बताया।

शपथ लेते ही विधायक शैलेन्द्र ने अपनी हैट्रिक जीत का श्रेय क्षेत्र की मातृशक्ति, युवा शक्ति, किसानों और सभी ग्रामवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

शपथ ग्रहण के बाद विधायक शैलेन्द्र ने कहा कि यह सम्मान उनके “सेवा, सुशासन और विकास” के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि उनकी जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देंगे।

विधायक ने यह भी कहा कि सभी विकास कार्य पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बिहपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का समर्थन ही उनका सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत है।

शैलेन्द्र ने आगे कहा कि यह केवल चुनाव में जीत नहीं है, बल्कि जनता के प्रति उनकी सेवा, प्रतिबद्धता और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुँचाने और क्षेत्र में सतत प्रगति सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: