Tag Archives: Bihpur se

बिहपुर से लगातार तीसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने किया शपथ ग्रहण ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने आज बिहार विधानसभा में विधिवत शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने जनता द्वारा प्रदत्त प्रेम और विश्वास को गर्व के साथ-साथ एक गंभीर जिम्मेदारी बताया। शपथ लेते ही विधायक शैलेन्द्र ने अपनी हैट्रिक जीत का श्रेय क्षेत्र की मातृशक्ति, युवा शक्ति, किसानों और सभी ग्रामवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शपथ ग्रहण के बाद विधायक शैलेन्द्र ने कहा कि यह सम्मान उनके “सेवा, सुशासन और विकास” के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि उनकी जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास […]

बिहपुर से अपहृत युवती बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बुधवार को बिहपुर थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में सौंप दिया। गौरतलब है कि अप्रैल माह में बिहपुर के एक गांव से एक युवती का अपहरण हुआ था। इस संबंध में युवती की मां ने बिहपुर थाना में कांड संख्या 156/24 के तहत मामला दर्ज कराया था। जांच में जुटे दारोगा सुरेन्द्र विश्वास ने कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और खरीक ढोड़िया निवासी आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को युवती को बयान के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जबकि आरोपी को भी कोर्ट में पेश किया गया, जहां […]

बिहपुर से एक व झंडापुर से तीन पियक्कड़ गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- बिहपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात सतियारा भ्रमरपु गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ गिरफ्तार किया.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ शैलेन्द्र मंडल है.जिसे शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक में भागलपुर न्यायालय प्रस्तुत किया गया.इधर झंडापुर ओपी पुलिस व एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की रात झंडापुर चौक के पास तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया.ओपी प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ मो .मणिक झंडापुर,बड़ो बैठा व मो.मुमताज दोनों ओलियाबाद का रहने वाला है .जिसे शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. DESK 04

बिहपुर से चोरी गयी मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर चौक के पास एक मोबाईल दुकान में 20 नवम्बर को चोरी हो गया था. जिसके बाद दुकानदार निरांजन कुमार पिता भूदेव मंडल ने गुरुवार को लिखित आवेदन देते हुए कहा है.चार स्मार्ट फोन, ब्लूटूथ, चार्जर ,मेमोरी कार्ड सहित मिनत्रा फिंगरप्रिंट स्कैनर चोरी होने की बात कही है. जिसके बाद बिहपुर पुलिस द्वार त्वरित करवाई करते हुए एक चोर को चुराए गए ब्लूटूथ के साथ गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार युवक राणा कुमार गौरीपुर का रहने वाला है. जिसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. DESK 04

बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल का 124 नंबर पाया नदी के तेज बहाव में बहा ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

कोसी नदी पर फोरलेन पुल के निर्माण के लिए मुंबई के एफकॉन कंपनी को मिला है जिम्मा रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,नवगछिया के बिहपुर में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक (30 किलोमीटर ) बिहपुर से फूलोत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल का एक 124 नंबर पाया (कुंआ) हरिओ के त्रीमुहान घाट के समीप कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। कोसी की मुख्य धारा में चार पाया (कुंआ) हैं, जो एक पाया बह गया। कोसी नदी पर पुल मुंबई की एफकॉन कंपनी बना रही हैं.कोसी नदी पर 6.94 किमी लंबा फोर लेन पुल बन रहा हैं.जिसका टोल प्लाजा सिक्स लेन का और सड़क टू लेन का हैं. एफकॉन के प्रोजेक्ट मेनेजर बी के […]