



भागलपुर घोघा थाना क्षेत्र के फुलसिया गांव में रविवार को माहौल गमगीन हो गया, जब गांव के निवासी मनोज मंडल की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनोज मंडल धुलियान पैसेंजर ट्रेन से अम्मा पाली स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच पक्की सराय के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े।

गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मनोज मंडल को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार मनोज मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।















