5
(1)

नवगछिया।
नवगछिया स्टेशन रेलवे सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को स्टेशन परिसर में डीसीआई रविकांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रवीण भगत, मुकेश राणा और वशिष्ठ सिंह उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक में तय एजेंडा पर हुए कार्यों की समीक्षा से की गई। सदस्यों ने पूर्ण हुए कार्यों के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार जताया, वहीं अमृत भारत योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष भी व्यक्त किया।

बैठक में नवगछिया स्टेशन के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
सदस्य मुकेश राणा ने नवगछिया में अंडरपास निर्माण, मालगोदाम क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार तथा कटिहार से पटना के बीच दोपहर के समय पैसेंजर ट्रेन परिचालन की मांग रखी। साथ ही स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य को तेज़ करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रवीण भगत ने 12523/24 न्यू जलपाईगुड़ी–आनंद विहार एक्सप्रेस तथा 12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस का नवगछिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने रेलवे की खाली भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।

वशिष्ठ सिंह ने स्टेशन रोड को दो लेन बनाने और बीच में डिवाइडर लगाने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण छोर पर स्टॉल निर्माण की भी मांग की।

बैठक में रेलवे के सीएस उपेंद्र मंडल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक विपिन कुमार और आईडब्ल्यू उपेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

डीसीआई रविकांत कुमार ने बताया कि नवगछिया स्टेशन पर कई विकास कार्यों की प्रक्रिया जारी है। डीलक्स शौचालय के लिए टेंडर हो चुका है, नए 30 एनएफआर स्टॉल की निविदा भी पारित हो चुकी है। दिव्यांगजनों के लिए टिकट काउंटर पर विशेष व्यवस्था और शौचालय निर्माण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

बैठक में उठाए गए सभी प्रस्तावों को आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: