



नवगछिया जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 14.09.25 को गोपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचगछिया में चार-पांच व्यक्तियों द्वारा हथियार से लैस होकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 01 लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।

इस मामले में गोपालपुर थाना ने कांड संख्या 284/25 दिनांक 15.09.25 के तहत धारा 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कांड अनुसंधान के क्रम में पहले से ही 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अन्य वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 04.12.25 को कांड में संलिप्त अभियुक्त बिट्टू कुमार, पुत्र मनमोद साह, निवासी पंचगछिया थाना-गोपालपुर जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई जारी है और बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।















