



नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा करारी जहाज घाट पर गुरुवार को गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 108 रामदास महाराज, मथुरा-हरिद्वार से गंगा किनारे पैदल यात्रा कर गंगासागर की परिक्रमा करते हुए महाआरती में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन रामदास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में उपस्थित होकर आस्था का प्रदर्शन किया।

मौके पर भाजपा के नेता बासुकी मंडल, डॉ. रविंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, सुबोध यादव, मंडल अध्यक्ष इस्माइलपुर भाजपा राममूर्ति, जोगिंदर पासवान, वरुण शर्मा, कंचन देवी सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में धार्मिक गीत और भजन-कीर्तन कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर गंगा की पवित्रता और धर्मिक परंपराओं का अनुभव किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय लोगों में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक आस्था बढ़ती है।















