



नवगछिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा के समीप विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ पर किंग ढाबा के पास गुरुवार को बाइक सवार संजय कुमार, निवासी साहिबगंज, भागलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गस्ती में लगे परबत्ता पुलिस दल ने संजय को घायल अवस्था में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल कर्मियों ने उनके मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन साहिबगंज से अस्पताल पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि संजय कुमार दृष्टि फाइनेंस में काम करते हैं और रोजाना भागलपुर से बिहपुर थाना क्षेत्र आते हैं। आज भी काम से लौटते समय खगड़ा के पास दुर्घटना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय बाइक पर नशे में प्रतीत हो रहे थे, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और अज्ञात वाहन की टक्कर से वे सड़क पर गिर गए।
वही संजय का इलाज देर रात तक नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में जारी था ।















