5
(1)

भागलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में की गई, जहाँ पुलिस ने सर्वेश कुमार को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वेश अवैध हथियार लेकर गांव में घूम रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और सर्वेश को हथियार सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों से खतरे के कारण वह अपने पास देसी कट्टा रखता था।

दूसरी कार्रवाई सबौर थाना पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुन्नीलाल साह अवैध शराब तस्करी में शामिल है। सत्यापन के बाद पुलिस टीम उसके ठिकाने पर पहुँची और उसे देसी शराब तथा एक मस्केट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि मुन्नीलाल साह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पूरे मामले पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि अवैध हथियार और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है और ऐसे अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: