5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तटबंध से सटे डिमाहा बोचाही गांव के पास सोमवार की दोपहर गंगा की उपधारा में एक दो वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंटू कुमार के दो वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई।

घटना के समय बच्चे के डूबने की सूचना मिलने पर आसपास के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बाद में मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया।

मृतक के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिसमें सबसे छोटा बेटा हिमांशु था। इस घटना से परिजन गहरे शोक में हैं। मां बार-बार बदहवास होकर रो रही थी और परिजनों का हाल बेहाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: