



नवगछिया पुलिस जिला के मदरौनी पंचायत, प्रखंड रंगरा चौक के पूर्व मुखिया शैलेंद्र प्रसाद सिंह जी की माता जी का सोमवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।
वहीं मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी पुण्य आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। उन्होंने दादी जी को शत-शत नमन किया।

समाज के विभिन्न वर्गों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपने-अपने तरीके से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं ।















