5
(1)

भागलपुर । सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, भागलपुर कर्नल संजय कुमार द्वारा जिले के वरीय अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज-पिन (फ्लैग पिन) अलंकृत किया गया।

समारोह के दौरान आयुक्त भागलपुर हिमांशु कुमार राय, पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, नगर आयुक्त शुभम कुमार तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भागलपुर जस्टिस राज कुमार राजपूत के औपचारिक परिधान पर ध्वज पिन लगाया गया।

यह ध्वज-पिन राष्ट्र सम्मान, एकता और सशस्त्र सेनाओं के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। अधिकारीगण ने इस पहल की सराहना की और देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: