5
(1)

भागलपुर बायपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना मिली थी कि एक ट्रक संख्या JH 10S 6573 में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर झारखंड से भागलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बायपास थाना पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर इलाके में नाकेबंदी शुरू की। पुलिस की मौजूदगी देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गहन तलाशी ली। ट्रक में ऊपर से लकड़ी का भूसा लदा था, लेकिन भूसा हटाते ही उसके नीचे शराब की बड़ी खेप छिपी हुई पाई गई। तलाशी के दौरान कुल 146 कार्टन में अलग-अलग कंपनियों की 1312.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में बायपास थाना की टीम शामिल थी। पुलिस अब तस्करों की पहचान करने और पूरे गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

भागलपुर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: