5
(2)

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 10 दिसंबर 2025 को वादी कुमोदी यादव ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि जहाँगीरपुर बैसी स्थित उनके खेत पर हरवे-हथियार से लैस लगभग 30 से 40 लोगों द्वारा जबरन खेत जोतकर बुआई की जा रही थी। जब वादी ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने फायरिंग करते हुए उनसे रंगदारी के रूप में पैसे की मांग की।

इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 301/25, दिनांक 10.12.2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 115(2), 352, 303(2), 319(2)(1) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

कांड के अनुसंधान के क्रम में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में प्रीतम राय, पिता फौदारी राय एवं सचिन कुमार, पिता प्रीतम राय शामिल हैं। दोनों अभियुक्त जहाँगीरपुर बैसी, थाना रंगरा, जिला भागलपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: