5
(2)

गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने किया विरोध

नवगछिया प्रखंड अंतर्गत जमुनिया पंचायत के दुर्गा मंदिर, महदत्तपुर के प्रांगण में रविवार को नवगछिया प्रखंड के जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार के अनुशंसा पर सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य किया जा रहा है। शौचालय में सेफ्टिक टैंक बनना है, जबकि टंकी की दीवार पांच इंच का ही जोडा जा रहा है जो कि प्रावधान के अनुकूल नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण बारिश के समय में मल टँकी से बाहर निकलेगा है जिससे काफी परेशानी होगी। निर्माण कार्य का पूर्ण होने वाला है परंतु आज तक अभियंता कार्य स्थल पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नही पहुंचे। जिस कारण संवेदक द्वारा निर्माण कार्य मे मनमानी किया गया है। ग्रामीण के बार-बार कहने पर भी संवेदक ने कार्य मे गुणवत्ता नहीं लाया।

जिसको लेकर पंचायत के मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, मंदिर कमिटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने लिखित शिकायत उप विकास आयुक्त से की। ग्रामीण रामानुज सिंह ने बताया कि संवेदक का अगर यही रवैया रहा तो हमलोग सामुहिक रुप से कार्य का विरोध करके इसकी शिक़ायत उच्च पदाधिकारी तक करेंगे। जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी भागलपुर से इस मामले की जांच व कार्यवाई की गुहार लगाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: