4
(1)

भागलपुर के नाथनगर थाना पुलिस ने लूट, छिनतई और गोलीबारी सहित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानीसराय निवासी अंटा मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे बाबूटोला के समीप से दबोचा।

पुलिस के अनुसार अंटा मंडल अपने गुर्गों के साथ मिलकर करीब छह माह पूर्व पुरानीसराय इलाके में गोलीबारी की घटना को अंजाम दे चुका है। इस घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उस समय भी पुलिस ने हथियार और गोली के साथ कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि अंटा मंडल फरार हो गया था।

हाल ही में नाथनगर थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनतई की घटना में भी अंटा मंडल की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा मधुसूदनपुर थाना पुलिस द्वारा चार-पांच दिन पूर्व कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किए गए दो अपराधी भी इसी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। यह जानकारी खुद अंटा मंडल ने पुलिस को दी है।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना रहा है। बाइपास इलाके में होने वाली अधिकतर छिनतई की घटनाओं में या तो अंटा मंडल स्वयं शामिल रहता था या उसके गुर्गे वारदात को अंजाम देते थे। पुरानीसराय क्षेत्र में इसके नाम का खासा आतंक बताया जा रहा है।

नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी से अपराध से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी प्राप्त हुई हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: