


नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ की बैठक अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव के निजी आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा पिछली बैठक में पारित बायलॉज को स्वीकृत किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत T-20 क्रिकेट लीग का आयोजन बिहपुर और नारायणपुर में किया जाएगा। यह लीग क्रिकेट बॉल से खेली जाएगी। नवगछिया पुलिस जिला की लीग में नवगछिया, बिहपुर, लत्तीपुर, गोपालपुर और नारायणपुर सहित कई टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों की सूची संघ के पास भेजने का निर्देश दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। मैच की तिथि अगले बैठक में तय की जाएगी।
बैठक में संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मो. इजहार अली, संयोजक घनश्याम प्रसाद, सरोज झा, सचिव राजेश कुमार राजू, अशोक सिंह, संयुक्त सचिव इबरार आलम और मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।













