


नवगछिया : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक सत्र 2023 27 के सेमेस्टर 4 की परीक्षा के पहले ही दिन सोमवार को नवगछिया के तीन महाविद्यालय में प्रारंभ हुई। इस दौरान बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय से दो मुन्ना भाई परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। वहीं तीनों कॉलेजों में कुल 24 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। इस क्रम में बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में द्वितीय पाली में 5 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में एक और द्वितीय पाली में एक छात्र अनुपस्थित रहा। जबकि गजाधर भगत महाविद्यालय में प्रथम पाली में 6 तथा द्वितीय पाली में 11 छात्र अनुपस्थित पाए गए। बताते चलें कि बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में एक छात्रा की जगह एक छात्र परीक्षा दे रहा था तथा एक छात्र की जगह कोई दूसरा छात्र परीक्षा दे रहा था। दोनों को इस परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि महाविद्यालय के परीक्षा संचालक प्रोफेसर अमरजीत कुमार ने की है।












