5
(1)

भागलपुर में बच्चों के हृदय रोग से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और उचित इलाज के उद्देश्य से मेदांता हॉस्पिटल पटना की ओर से 22 फरवरी 2026 को एक विशेष निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों की हृदय संबंधी विस्तृत जांच की जाएगी।

शिविर के दौरान यदि किसी बच्चे में हृदय रोग की गंभीर समस्या पाई जाती है और ऑपरेशन या विशेष उपचार की आवश्यकता होती है, तो ऐसे बच्चों को मेदांता हॉस्पिटल पटना ले जाकर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह संपूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क होगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिल सकेगी।

इस आयोजन को लेकर भागलपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जीवन जागृति सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र तथा मेदांता हॉस्पिटल पटना के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. आशीष सपरे ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। डॉ. आशीष सपरे ने बताया कि बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का पता चल जाए तो उपचार आसान हो जाता है और कई बच्चों की जान बचाई जा सकती है।

वहीं जीवन जागृति सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपने बच्चों की हृदय जांच अवश्य कराएं, ताकि किसी भी गंभीर बीमारी का समय पर इलाज संभव हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: