5
(2)

नवगछिया में स्कूल जाती छात्रा के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग और उसके विरोध करने पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने नवगछिया एससी/एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

पीड़ित कुंदन दास ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी, तभी एक लड़के ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बात की जानकारी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को दी। पिता समझाने के लिए मुकेश शर्मा के पास पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें और उनकी परिवार को जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट का सामना करना पड़ा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित का आवेदन मिला है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: