5
(2)

नवगछिया के रंगरा थाना की पुलिस ने मुखिया पति कुमौदी यादव पर जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जहांगीरपुर बैसी निवासी रंजीत राय, हरेराम राय और राजकुमार राय शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, कुमौदी यादव अपने खेत को ट्रैक्टर से जोतवाने के लिए गए थे। इसी दौरान करीब 100 लोगों के समूह ने उनके खेत पर इकट्ठा होकर कुमौदी यादव और उनके दो निजी गार्डों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में कुमौदी यादव और उनके गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान दोनों गार्डों का लाईसेंसी हथियार भी छीन लिया गया।

इस संबंध में कुमौदी यादव ने रंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: