5
(1)

भागलपुर। बिहार के 19 जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर भागलपुर जिले में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही तेज और सर्द पछुआ हवा चलने लगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कनकनी में अचानक इजाफा हुआ है।

ठंड का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लोग बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम देखी जा रही है। ठंड और तेज हवा के कारण खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ठंड से बच्चों और आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती ठंड और तेज पछुआ हवा को ध्यान में रखते हुए अब जिले के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें, अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: