



नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गजाधर भगत रोड निवासी रंजीत कुमार है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में उग्र हो गया था और आसपास के लोगों के लिए खतरा बन गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और मेडिकल जांच करवाई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
इस पर नवगछिया थाना ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने रंजीत कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।















