5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान सोहित यादव, उनकी पत्नी अंजली देवी तथा पुत्र मनसुख यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायल पक्ष की ओर से इस मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।

इधर, रंगरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों में जहांगीरपुर बैसी निवासी मो. इसाक तथा भवानीपुर निवासी जोगी साह के पुत्र पिंटू साह शामिल हैं। दोनों घायलों को भी इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: