5
(1)

भागलपुर। नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरुद्ध लगातार चल रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में गांजा लेकर नवगछिया की ओर तस्करी की जा रही है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कदवा थाना क्षेत्र के कदवा चौक के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान स्कॉर्पियो वाहन, पंजीकरण संख्या बीआर 11 बीडी 5883, को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से कुल 201.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिस ने वाहन में सवार दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के कोलवाड़ा निवासी संतोष कुमार, पिता स्वर्गीय कैलाश मंडल, तथा मधेपुरा जिला अंतर्गत फुलौत थाना क्षेत्र के फुलौत निवासी वाहन चालक मंटू सिंह, पिता स्वर्गीय पृथ्वीचंद्र सिंह शामिल हैं। बरामद गांजा के साथ प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 120/25 दर्ज करते हुए एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8/20(बी)(ii)(सी), 22(सी), 25 एवं 29 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा कांड में संलिप्त अन्य तस्करों तथा इसके बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान के लिए आगे की जांच की जा रही है।

नवगछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: