5
(2)

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन का वितरण नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार को ठंड में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ को भोग अर्पित कर पूजन से की गई। भोजन वितरण के लिए इस बार पोंगल (खिचड़ी) की व्यवस्था की गई थी। मौके पर जरूरतमंदों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने लाइन लगाकर आनंदपूर्वक भोजन ग्रहण किया। भोजन वितरण के उपरांत संस्था की ओर से ठंड से राहत देने के लिए कंबल भी जरूरतमंदों में वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सक्रिय सदस्य एवं रेलवे प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि यह सेवा मानवता की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी इस तरह के कार्यक्रम में सहयोग करना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। उनका कहना था कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

भोजन वितरण और कंबल वितरण कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, नीरज कुमार, नवीन साह, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार साह, मुकेश कुमार, शशि शेखर कुमार, डॉ. पंकज कुमार, रूपेश कुमार, सुमन कुमार, समाजसेवी शिक्षक सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार, राजा कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: