



भागलपुर । पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार चौधरी तथा पूर्ववर्ती छात्र शशि कुमार, डॉ रामाशेखर, कृष्ण कुमार, निश्छल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग छठ गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर शशि कुमार ने एलुमनी मीट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह काफी सराहनीय पल है। विद्यालय के दिनों को याद करते हुए विद्यालय की बेहतरी में सुझाव देकर सहयोग देने की बात कही।

पूर्ववर्ती छात्र आईआईटी रुड़की के अंशु कुमार शर्मा व आईआईटी खरगपुर के संगीता मंडल वर्तमान छात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।पूर्ववर्ती छात्र परिसर में घूमकर बीती यादें ताजा किए। प्राचार्य ने कहा, एलुमनी अपने अनुभव साझा कर छात्रों को सही दिशा दिखा सकते हैं। मौके पर विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, ने अपने संघर्ष, सफलता और अनुभवों को वर्तमान छात्रों के साथ साझा किया। एक्साइज में कस्टम ऑफिसर कृष्ण कुमार ने कहा आमतौर पर पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्देश्य बाहरी दुनिया में अपने अनुभवों और पेशेवर जीवन को बेहतर ढंग से संचालित करने के बारे में चर्चा करना है।

पूर्ववर्ती छात्र इ शिवशंकर एवं सुषमा कुमारी ने विद्यालय को चरित्र निर्माण से संबंधित 21 किताबें विद्यालय को डोनेट किया। कुल 60 पूर्ववर्ती छात्र आये स्टेटिकल ऑफिसर कन्हैया कुमार, सार्जेंट प्रवीण कुमार, डिविजनल एकाउंट ऑफिसर अजीत कुमार, ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार व अमित भारती, डॉ संकेत, डॉ रामाशेखर, डॉ अविनाश, असिस्टेंट मैनेजर राजकुमार, डीएओ नवीन कुमार, प्रिया कुमारी, आर्किटेक्ट विपिन कुमार व रतन कुमार आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की। यह पूर्ववर्ती छात्र सिल्वर जुबली समारोह ज्ञान, सम्मान, गीत, संगीत आदि से भरपूर रहा।














