5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 12 में स्थित बिस्कोमान भवन में नाले का पानी प्रवेश करने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में बिस्कोमान भवन के प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि पिछले पांच माह से नाले की सफाई नहीं होने के कारण पानी भवन में प्रवेश कर गया और जलजमाव की स्थिति बन गई।

जलजमाव के कारण खाद और बीज के गुलाद में नुकसान हुआ, जिससे हजारों किसानों को खाद और बीज लेने में गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ा। चंदन कुमार ने कहा कि इस समस्या के संबंध में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस स्थिति में लगभग 500 से अधिक डीपी, एपीएस के बोरे बर्बाद हो गए, जिससे विभागीय स्तर पर लाखों रुपये का नुकसान हुआ। किसानों और प्रबंधकों ने समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की वित्तीय और कार्यिक परेशानी से बचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: