5
(1)

भागलपुर। जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज अंतर्गत वार्ड संख्या 19 स्थित सीतारामपुर गांव में सोमवार देर रात मां सरस्वती टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग लगने की यह घटना रात करीब 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है, जिसमें गोदाम में रखा टेंट हाउस का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मां सरस्वती टेंट हाउस के मालिक पंकज कुमार साह ने आरोप लगाया है कि यह आगजनी की घटना हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात गांव के ही कुछ दबंग युवकों द्वारा धमकी दी गई और इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर गोदाम में आग लगा दी गई। आरोपितों में बंटी चौधरी, गोल्डन चौधरी, अभिषेक चौधरी, बद्री यादव और लक्की यादव के नाम सामने आए हैं।

आग लगने से गोदाम में रखे कुर्सी, टेबल, सोफा, डीजे फ्लोर, शादी-विवाह में उपयोग होने वाली कुर्सियां, कंबल सहित फाइबर से बने अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार, इस आगजनी से टेंट व्यवसाय को भारी क्षति पहुंची है, जिससे परिवार के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को बुलाया गया, जिनकी मदद से ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत के माहौल में है। वहीं पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: