5
(1)

नवगछिया । मंगलवार को बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में साउथ एशियन बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी भारतीय टीम की सदस्य प्रज्ञा भारती को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया के मक्खातकिया गांव की निवासी प्रज्ञा भारती भारतीय टीम की सदस्य के रूप में पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग ले रही थीं। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

सम्मान समारोह का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित, उपप्रमुख एनामुल, मुखिया उमेश यादव, सलाहुद्दीन, गुलजार खां, पंचायत समिति सदस्य अमन आनंद, दारोगा प्रसाद सिंह, दिनेश ऋषिदेव, ललन मंडल, जावेद खां, मंजु देवी, मु. गुफरान, कन्हैया शिवराम एवं धनिकलाल सिंह ने प्रज्ञा भारती को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रज्ञा भारती की इस उपलब्धि को केवल बिहपुर या नवगछिया अथवा भागलपुर जिले तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा की सफलता से क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रज्ञा भारती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अभिलाषा कुमारी, मौसम कुमारी, बुलबुल कुमारी, शीतल कुमारी, मनीषा कुमारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: