5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 19 स्थित सीतारामपुर गांव में हुई अग्निकांड की घटना को लेकर नया खुलासा सामने आया है। इस मामले में अग्निकांड के आरोपी बताए जा रहे बंटी कुमार चौधरी और गोल्डन कुमार चौधरी ने घटना से जुड़े तथ्यों को सामने रखते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपियों के अनुसार 29 दिसंबर की शाम करीब सात बजे पंकज कुमार साह अपनी पत्नी, पुत्र, मां और गौतनी के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद बंटी कुमार चौधरी एवं गोल्डन कुमार चौधरी द्वारा सुल्तानगंज थाना में 29 दिसंबर की रात करीब नौ बजे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

आरोपियों का यह भी कहना है कि इसी घटना को आधार बनाकर पंकज कुमार साह ने अपनी ही मां के स्वामित्व वाले सरस्वती टेंट हाउस के गोदाम में आग लगा दी और इसके बाद उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया। साथ ही आरोपियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस घटना की सभी पहलुओं से गहन छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही अग्निकांड की वास्तविक वजह और दोषियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: