5
(1)

नवगछिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल न्यास, नवगछिया की ओर से 36वें श्री श्याम महोत्सव का भव्य दो दिवसीय आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। यह आयोजन बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया के प्रांगण में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 31 दिसंबर 2025, बुधवार को हुआ, जबकि समापन 1 जनवरी 2026, गुरुवार को नए साल के आगमन के अवसर पर रात्रि 10 बजे तक होगा।

इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष आकर्षण रखे गए हैं। महोत्सव के दौरान छप्पन भोग, बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, 30 घंटे की अखंड ज्योत, विशाल भंडारा, दिव्य दर्शन एवं बाहर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजनों की अविरल धारा प्रवाहित की जा रही है।

महोत्सव के पहले दिन कोलकाता से आए प्रसिद्ध भजन गायक संजय अग्रवाल ने “ना मांगू सोना-चांदी, ना मांगू बंगला-गाड़ी, दे दे बाबा अपना प्यार”, “मैं तो हूं श्याम का दीवाना, बाबा हमें ना भुलाना”, “ना होटल जाएंगे, ना डिस्को जाएंगे” सहित कई भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की इस मधुर संध्या में श्रद्धालु झूमते नजर आए। नए साल के स्वागत में केक काटा गया, आतिशबाजी की गई और सभी भक्तों ने बाबा श्याम से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भजनों की इस अमृतधारा में आगामी प्रस्तुतियों के तहत मयंक अग्रवाल (सोनीपत), संजय शर्मा (कोलकाता), स्वरूपा केजरीवाल (नवगछिया), आशुपाल (दिल्ली) तथा युवराज भारद्वाज (नवगछिया) द्वारा भी अपने-अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया जाएगा।

आयोजन स्थल की भव्य साज-सज्जा एवं बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक रूप देने में भागलपुर के प्रसिद्ध गणेश माली फूलवाले की टीम, बंगाल के कुशल कारीगरों तथा बिहार टेंट का विशेष सहयोग रहा है। पूरे परिसर को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादुका, कमल कुमार टिबरेवाल, रूपेश कुमार रुंगटा, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपसचिव अमित कुमार चिराणियां, कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, उपकोषाध्यक्ष सौरभ नारनोली, केशव सर्राफ, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, संस्थापक सदस्य शम्भू रुंगटा, संतोष यादुका, शिव कुमार डोकानियां, पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, रवि सर्राफ सहित कार्यकारिणी सदस्य महेश चिराणियां, मनोज सर्राफ, गोविंद केडिया, विनय केजरीवाल, दिनेश केडिया, पंकज सर्राफ, संदीप चिराणियां, वरुण केजरीवाल, मानस चिराणियां, कानू चिराणियां समेत कई अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा नवगछिया क्षेत्र बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: