5
(1)

नवगछिया । रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी पंचायत स्थित साधोपुर गांव में आयोजित भागवत कथा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को सबोधित भी किया ।

कार्यक्रम में कथा वाचिका उमा शक्ति ने धर्म, कर्म, भक्ति, संस्कार और सदाचार पर आधारित प्रेरक प्रवचन दिया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने कहा कि भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने भागवत महिमा का स्मरण करते हुए क्षेत्रवासियों की उन्नति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। माताओं और बहनों से उन्होंने आग्रह किया कि वे जागरूक रहें, अज्ञानता को दूर करें, शिक्षा और स्वावलंबन अपनाएं, और समाज में सशक्त वातावरण बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिप अध्यक्ष ने कहा कि सुसंस्कृत परिवार ही समृद्ध समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे आयोजकों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र से उनका स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।

इस अवसर पर सरपंच मनीषा कुमारी, मुरारी लाल, रंजन यादव, सौरभ कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: